संभल हिंसा बड़ी जानकारी

top-news top-news

संभल पुलिस द्वारा हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन आरोपी ऐसे हैं, जिन्होंने पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर अपनी आंखों पर हरे रंग का लोशन लगाया हुआ था। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने आंसू गैस से बचने के लिए यह हरे रंग का लोशन लगाया था। हरे रंग का यह लोशन लगाने से उनकी आंखों पर आंसू गैस का असर कम हो जाता है। इन सभी एफआईआर के अलावा संभल पुलिस ने जांच के लिए एक अलग एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में हिंसा के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। पुलिस ने संभल में पुलिस बल पर पथराव करने और हिंसा फैलाने के आरोप में तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *